जन आहार सेवा केंद्र पर दूसरे दिन 206 लोगों किया भोजन
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जन आहार सेवा केंद्र पर पांच रुपये में भोजन ग्रहण करने वालों क
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जन आहार सेवा केंद्र पर पांच रुपये में भोजन ग्रहण करने वालों की दूसरे दिन भी भीड़ उमड़ी रही। ज्ञातव्य है कि इस सेवा केंद्र का गुरुवार को शुभारंभ किया गया था। इस दिन 225 लोगों ने भोजन ग्रहण किया था। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर और निष्काम खालसा सेवा के माध्यम से पांच रुपये में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन इन दिनों कराया जा रहा है। इस योजना को ग्रेटर लायंस जन आहार सेवा का नाम दिया गया है। दूसरे दिन लगभग 206 जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक सुरेश सिंघल ने बताया कि लोगों से जो रिस्पांस मिल रहा है उससे हम लोग बेहद खुश है। यह व्यवस्था प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में निष्काम खालसा सेवा सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वहीं हमारे दानदाता दीपक बाजला भी बेहद उत्साहित हैं।