Move to Jagran APP

तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना-अशोक भट्टाचार्य

-स्वास्थ्य सेवा की बदहाली का लगाया आरोप -राज्य सरकार पर बोला जमकर हमला -क्वारंटाइन की कही

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 08:26 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 08:26 PM (IST)
तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना-अशोक भट्टाचार्य
तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना-अशोक भट्टाचार्य

-स्वास्थ्य सेवा की बदहाली का लगाया आरोप

loksabha election banner

-राज्य सरकार पर बोला जमकर हमला

-क्वारंटाइन की कहीं उचित व्यस्था नहीं

-नगर निगम को अबतक नहीं मिली है आर्थिक सहायता

2000

-----

होटल में क्वारंटाइन चार्ज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर से स्थानीय विधायक सह नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अशोक नारायण भटाचार्य ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है। बुधवार को नगर निगम में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना पाव पसार रहा है, चिंता की बात है। सरकार के द्वारा जितने भी दावे किए जाएं पर वह नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि लगातार ज्यादा घनत्व वाले इलाके में कोरोना तेजी से फैल रहा है। बाहर से आने वालों को क्वारंटाइन में रखने की ठोस व्यवस्था नही है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि वे घर मे एकातवास रहे। क्या उसके घर मे शारीरिक दूरी का पालन संभव है। कुछ होटलों में लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन यहा का चार्ज 2000 रुपये है। यह भी ठीक नहीं है। इसे 1000से ज्यादा नही होना चाहिए। अच्छा तो होता सरकार निशुल्क व्यवस्था कराती। टेस्टिंग सेंटर बढ़ाना होगा। इसके लिए निजी लैब को निर्देश देना चाहिए। सिलीगुड़ी नगर निगम के पास मात्र एक सरकारी डॉक्टर है। इससे भला कैसे 47 वार्ड में चिकित्सा सुविधाएं दी जा सकती है। स्वास्थ्य सचिव से एक और डॉक्टर देने की माग करते हुए फिर पत्र लिख रहे हैं। संक्रमित क्षेत्र में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। सामाजिक संगठनों की मदद से वार्ड 1 व 27 में भोजन दिया गया। इस व्यवस्था को भी लगातार सरकार की ओर से किया जाना चाहिये। मुख्य मार्गो को सैनिटाइज करने के लिये दमकल विभाग को लिखा गया है। कई राज्य व केंद्र सरकार के कार्यालय से निगम को फोन आ रहा कि उनके यहा सैनिटाइज की व्यवस्था कराई जाय। यह संभव नही है। एक मशीन 20 हजार की आती है। विभाग को खरीदना चाहिए। बैंक को तो निश्चित रूप से। भटाचार्य ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना से मुकाबले के लिए नगर निगम को एक भी रुपया नहीं मिला है। अबतक मेयर राहत कोष और अन्य मद के पैसे से निगम की ओर से सेवा कार्य कर रहे हैं। भटाचार्य ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक कदम उठाया जाए। लॉकडाउन इस वायरस से बचाने का तरीका है। अभी भी सिलीगुड़ी के कई क्षेत्रों में अकारण लोगों को बाहर निकलते देखा जा रहा ह। इस पर अविलंब नियंत्रण जरूरी है। पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतते हुए कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिये। नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई के साथ सैनिटाइज करने का काम चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.