श्रीराम पल्ली में महिला से बैग छिनताई
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर के वार्ड 10 के श्रीराम पल्ली में दिन दहाड़े नगर निगम के सॉलिड वे
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड 10 के श्रीराम पल्ली में दिन दहाड़े नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाकर्मी का बैग छिनताई कर स्कूटी सवार नौ दो ग्यारह हो गए। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। बैग में रुपये, वसूली रसीद, मोबाइल समेत अन्य आवश्यक कागजात थे।
भक्तिनगर थाना की पुलिस सूचना के बाद पहुंची और मामले की जाच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़िता वार्ड 39 निवासी ब्यूटी सिंह ने बताया कि वह काम के बाद घर लौट रही थी कि अचानक स्कूटी पर दो युवक उसके पास से गुजरे और हाथ मे पकड़े बैग को छीनकर फरार हो गए। नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से भी सारी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया कि घर से प्रतिदिन कचरा ले जाने के लिए प्रतिमाह 30 रूपये वसूले जाते है। वसूली के लिए निगम की ओर से महिलाओं को विभिन्न वार्डो में प्रतिनियुक्त की जाती है।