तीन दिवसीय योगोत्सव 20 सितंबर से
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी बिहार स्कूल ऑफ योगा बिहार की ओर से तीन ि
फोटो: राजेश
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : बिहार स्कूल ऑफ योगा, बिहार की ओर से तीन दिवसीय योगोत्सव का आयोजन इंडोर स्टेडियम, देशबंधु पाड़ा में 20 सितंबर से किया जाएगा। सुबह में छह बजे से और शाम को साढ़े छह बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन के तहत दी गई। इस मौके पर योग विद्यालय की ओर से स्वामी शिवराजानंद सरस्वती और जायसवाल व्याहुत सेवा ट्रस्ट की ओर से राजेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस शिविर में जायसवाल व्याहुत सेवा ट्रस्ट सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर निश्शुल्क है। मन को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है इस बारे में बताया जाएगा। साथ ही योग निद्रा के बारे में जानकारी दी जाएगी। हमारे शरीर में अधिकतर बीमारियां मन से उपजती है। अगर हम बीमार मन को स्वस्थ कर लें तो कई बीमारियों से अपने आप ही निजात मिल जाएगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। इस शिविर के तहत शरीर और मन को किस प्रकार से स्वस्थ रखा जा सकता है इस बारे में जानकारी दी जाएगी।