Move to Jagran APP

विकास महोत्सव मनाया गया

जागरण संवादददाता सिलीगुड़ी समणी निर्देशिका कातिप्रज्ञा और समणी हिमाशुप्रज्ञा के पावन सानि

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:03 PM (IST)
विकास महोत्सव मनाया गया
विकास महोत्सव मनाया गया

जागरण संवादददाता, सिलीगुड़ी : समणी निर्देशिका कातिप्रज्ञा और समणी हिमाशुप्रज्ञा के पावन सानिध्य में विकास महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण प्रेम पाडे के द्वारा किया गया। सभा के अध्यक्ष हेमंत कोठारी ने इस विषय पर अपने विचार रखे। समणी हिमाशुप्रज्ञाजी ने भी अपने विचार रखे। समणी निर्देशिका कातिप्रज्ञाजी ने कहा कि गुरुदेव तुलसी के पट्टोउत्सव को आचार्य महाप्रज्ञ जी ने विकास महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय किया। गुरुदेव तुलसी ने संघ में श्रावकों, साधु-साध्वियों के विकास करने में अहम भूमिका निभाई थी। विकास करने के लिए प्रमोद, उपकार, संघर्ष, सहन करने की भावना होनी चाहिए। इसी कड़ी के तहत कन्या मंडल द्वारा एक गीतिका का संगान किया गया था। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के उपाध्यक्ष मदन संचेती द्वारा किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.