सं.कार्यकर्ताओं से मिले सांसद
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सांसद राजू बिष्ट अपने दौरे के दूसरे दिन दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं स
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सांसद राजू बिष्ट अपने दौरे के दूसरे दिन दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके कार्य में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। वे कवि और गोजमुमो नेता पी अर्जुन से भी मिले। महिला मोर्चा के साथ महिला अपराध व उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं। इन दिनों बंगाल में भाजपा की जीत से कुछ लोग केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। समस्याओं को लेकर वे उच्चाधिकारी से बात करेंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें और काम करें। शाम को सांसद विधान मार्केट गणेश पूजा पंडाल पहुंचे। उनका कमेटी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी, खुश्बू मित्तल, राजू साह आदि पार्टी नेता भी मौजूद रहे।