गुरु पूर्णिमा पर गुरु के दर्शन को बेलूर मठ में लगा श्रद्धालुओं का तांता
गुरु पूर्णिमा के मौके पर बेलूर मठ में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी है। भक्तों का बस एक ही अरमान है वह यह कि वे अपने प्रिय गुरु का दर्शन करना चाहते हैं।
हावड़ा, जागरण संवाददाता। आज गुरु पूर्णिमा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर बेलूर मठ में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी है। मंगलवार की सुबह से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु बेलूर मठ पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने वाले सभी भक्तों का बस एक ही अरमान है वह यह कि वे अपने प्रिय गुरु का दर्शन करना चाहते हैं।
गुरुदेव स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। कतार में लगे श्रद्धालुओं के हाथों में कमल का फूल तो किसी के हाथों में फूलों की माला है। जबकि कुछ लोग फूलों की टोकरी लेकर खड़े हैं। श्रद्धालुओं की बस एक ही इच्छा है अपने गुरु का दर्शन करना।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरु का दर्शन करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। यही कारण है कि वह इस शांति की प्राप्ति हेतु यहां बेलूर मठ पहुंचे हैं। बता दे कि स्वामी स्मर्णानंद जी महाराज बेलूर मठ प्रबंधन के अध्यक्ष हैं। उनके दर्शन को भक्त मठ में उमड़े हैं।