वन महोत्सव के तहत केवी सुकना में किया गया पौधरोपण
केंद्रीय विद्यालय सुकना में बीते बुधवार को शुरू हुए वन महोत्सव सप्ताह तहत गुरुवार को विद्यालय परिसर पौधरोपण करने की एक नई पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ गया रविदास अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया।
फोटो-संजय-दो
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : केंद्रीय विद्यालय सुकना में बीते बुधवार को शुरू हुए वन महोत्सव सप्ताह तहत गुरुवार को विद्यालय परिसर पौधरोपण करने की एक नई पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ गया रविदास अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। विद्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में सभी बच्चे अपने जन्म दिन के अवसर पर विद्यालय में एक पौधा लगाते है। वन महोत्सव के शुभरंभ से छात्र -छात्राओं में एक विशेष उत्साह देखा गया। प्रार्थना सभा के पश्चात सभी विद्यार्थी, अध्यापकगण तथा अन्य विद्यालय कर्मचारी एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर में अलग -अलग स्थानों पर लगभग 110 पौधे लगाए। उन्होंने पौधे लगाने के साथ इसके देखभाल की शपथ ली। पौधरोपण कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय विद्यालय सुकना के प्राचार्य प्रधानाचार्य डॉ रविदास तथा शिक्षकगणों द्वारा वृक्षों के महत्व तथा उसके संरक्षण के विद्यार्थियों को बताया गया।