परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली
भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर सुबह में भगवान परशुराम की पूजा की गई। इसके उपरांत भव्य रूप में शोभायात्रा निकाली गई। जो स्थानीय ऋषि भवन से शुरू होकर एयरव्यूह मोड़, हिलकार्ट रोड, सेवक मोड़, वीनस मोड़, निवेदिता मार्केट, महाबीर स्थान, नया बाजार, नेहरू रोड होते हुए वर्दवान रोड पहुंची। इस अवसर पर भगवान परशुराम के जयकारों से नगरी गूंज उठी। इसी बीच राम नाम के जयकारे भी सुनाई पड़ रहे थे। भगवान परशुराम की जीवंत झांकी निकाली गई। वहीं राम दरबार की झांकी भी शामिल की गई। जगह-जगह पर श्रद्धालु झांकी का दर्शन करने को आतुर नजर आए। वहीं भगवान परशुराम की छवि को शामिल किया गया था। महिला हो पुरुष सभी में गजब का उत्साह नजर आया। इसके आयोजन में ब्राह्माण सेवा संघ न्यास, ऋषि भवन एवं विप्र फाउंडेशन, मारवाड़ी ब्राह्माण विकास परिषद, खांडल विप्र महासभा, ऑल इंडिया पारिक महासभा,दाधिच परिषद की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष, ब्राह्माण सेवा संघ न्यास, प्रेम कुमार शर्मा, सचिव, ब्राह्माण सेवा संघ न्यास, विकास पारिक, उपाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल, कार्यक्रम संयोजक अनिल तिवारी, सहसंयोजक कैलाश शर्मा, प्रवक्ता संजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।