जयंती पर याद की गईं लौह महिला इंदिरा गांधी, उनके आदर्शों का अनुशरण करने की अपील
सिलीगुड़ी में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में उनके आदर्शों का अनुशरण करने का संकल्प लिया गया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:18 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। देश की पहली महिला प्रधान मंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी (19 नवंबर 1917 - 31 अक्टूबर 1984) की 102वीं जयंती पर सोमवार को देश भर के साथ ही साथ यहां भी उन्हें नमन किया गया। इसे लेकर हाशमी चौक पर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कार्यालय विधान भवन में एवं कार्यालय के सामने उनके बड़े से चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक शंकर मालाकार व अन्य ने इंदिरा गांधी के जीवन-आदर्शों एवं देश के प्रति उनके योगदानों का उल्लेख किया। कहा कि इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में भारत की शक्ति का लोहा मनवाया। असली नाम बदलने वाली वह ही थीं।
पाकिस्तान को दो टुकड़े कर पूर्वी पाकिस्तान का अस्तित्व समाप्त कर उसका नाम बांग्लादेश कर दिया। अपने साहसिक कदमों से उन्होंने भारत को विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की कतार में ला खड़ा किया। उन्होंने सभी से इंदिरा जी के आदर्शों का अनुसरण करने व देश की शक्ति, शांति व सद्भाव के लिए सदैव तन-मन-धन से जुटे रहने की अपील की।
इस अवसर पर नेता हाजी मुमताज हुसैन, विवेक सिंह, तपन पाईन, राजेश यादव, छात्र परिषद के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष शहनवाज हुसैन, पिंटू शाह व अन्य कई सम्मिलित रहे। इसके अलावा भी जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से लौह महिला को याद किया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें