Move to Jagran APP

अनाथ आश्रम के बच्चों को दी गई मदद

जागरण संवाददाता, गंगटोक : पूर्वी सिक्किम रिनाक किंगस्टोन स्थित अनाथ आश्रम के मदद के लिए डर्टी एंजेस्

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 08:10 PM (IST)
अनाथ आश्रम के बच्चों को दी गई मदद
अनाथ आश्रम के बच्चों को दी गई मदद

जागरण संवाददाता, गंगटोक : पूर्वी सिक्किम रिनाक किंगस्टोन स्थित अनाथ आश्रम के मदद के लिए डर्टी एंजेस्ल मोटरसाईकिल क्लब ने विशेष रैली आयोजित की। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने दानसंग्रह भी किया। 19 सदस्यीय इस दल ने शहर के रिज पार्क से रैली आरंभ किया था। जिसके बाद रैली नाथुला दर्रे जाने वाले मार्ग जवाहर लाल मार्ग होते हुए झागु झील, बाबा मंदिर, नाथाग, जलुक, रंगली व अनाथाश्रम पहुंच कर समाप्त हुई।

loksabha election banner

उक्त बाइकर्स संगठन के अध्यक्ष पेमा छोपेल भूटिया ने बताया कि दानसंग्रह के अलावा उक्त अनाथ आश्रम के बच्चों को कपड़े, पुस्तक, कापी आदि भी वितरित किया। हालाकि यहा कुल 50 विद्यार्थी अनाथ आश्रम में रहते है। इस अवसर पर उक्त अनाथाश्रम के संस्थापक चंद्र हाग सुब्बा को भी अभिनंदित किया। उक्त संस्था के उपाध्यक्ष टासी सापेल भूटिया, महासचिव रिंजिंग दोर्जी समेत अन्य सदस्यों शामिल थे।

23गंगटोक01- अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ बाइकर्स संगठन के सदस्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.