भगवान रखते हैं हर अपने भक्तों का ख्याल
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : भगवान अपने भक्तों का ख्याल हर रूप में रखते हैं। चाहे बात गोपियों के साथ म
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : भगवान अपने भक्तों का ख्याल हर रूप में रखते हैं। चाहे बात गोपियों के साथ महारास रचाने की रही हो या फिर वृदंावन से द्वारिका प्रस्थान करने की रही हो। यहां तक की अपने मामा कंस का वध भी उन्होंने भक्तों के कल्याण को ध्यान में ही रखकर किया। भक्त उन्हें भले ही सांसारिकता के चक्कर में फंस कर कुछ देर के लिए उन्हें भूला बैठे, लेकिन भगवान अपने भक्तों को कभी नहीं विस्मृत कर पाते हैं। वह हर पल उनका ख्याल रखते हैं। वे कई रूप में समय-समय पर धरती पर अपने भक्तों के लिए आते रहते हैं।
यह विचार नगर निगम के वार्ड नम्बर 42 सालूगाड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन पूज्य संत ज्योतिस्वरूप जी महाराज ने कथा प्रेमियों के बीच व्यक्त किए। कथा के दौरान संगीतमय कई भजन पेश कर कथा प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के महारास पर विस्तार प्रकाश डाला। श्रीमद् भागवत पुराण कमेटी सालूगाड़ा के सचिव सुतेन राय ने कथा प्रेमियों से 24 जनवरी को हवन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। हवन के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो जाएगा।