खूंटी पूजा के साथ मां दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू
संवाद सूत्र, बालुरघाट : ढाक की थाप बजने लगी है। रथ यात्रा के साथ ही उत्सवों का दौर शुरू
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 08:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट : ढाक की थाप बजने लगी है। रथ यात्रा के साथ ही उत्सवों का दौर शुरू हो जाता है। यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इसे देखते हुए बालुरघाट के अभियात्री क्लब एंड लाइब्रेरी व अरविंदु संघ की ओर से शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल के लिए खूंटी पूजन किया गया। मां दुर्गा की पूजा प्रार्थना की गई। इस वर्ष यह क्लब 54 वां दुर्गा पूजा मनायेगी। पूजा का बजट 18 लाख है। अरविंदु संघ के खूंटी पूजा में दक्षिण दिनाजपुर के समवाय बैंक के चेयरमैन विप्लव खां सहित पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
कैप्शन : खूंटी पूजन करते पुरोहित
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें