Move to Jagran APP

जुलाई में भाजपा की शक्ति दुगनी हो जाएगी : राहुल सिन्हा

-वाममोर्चा के 600 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल संवाद सूत्र, बालुरघाट : आगामी जुलाई माह में भाजपा की

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 09:28 PM (IST)
जुलाई में भाजपा की शक्ति दुगनी हो जाएगी : राहुल सिन्हा

-वाममोर्चा के 600 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

loksabha election banner

संवाद सूत्र, बालुरघाट : आगामी जुलाई माह में भाजपा की शक्ति दुगनी हो जाएगी। कांग्रेस, तृणमूल व वाम से बहुत से नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। चारों ओर बस यही नारा है, तृणमूल हटाओ, बंगाल बचाओ। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा का। वें शुक्रवार को जिला प्रशासनिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते थे।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा खून के बदले खून की राजनीति नहीं करती। तृणमूल ने जितना भ्रष्टाचार किया है,उसकी सजा भुगतने के लिए तैयार हो जाए। सारदा, नारदा सहित पंचायत चुनाव में जो उन्होंने किया है, उसकी माफी नहीं मिलेगी। उसका हिसाब देना होगा। भाजपा के विरोध प्रदर्शन में पांच हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस आंदोलन में राज्य के भाजपा नेता मनोज टिग्गा सहित जिला के भाजपा नेता शामिल थे। तपन व कुमारगंज ब्लॉक से वाम के 600 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

कैप्शन : सभा को संबोधित करते राहुल सिन्हा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.