मां-बेटी के बीच कांटेकी टक्कर
संवाद सूत्र, गंगारामपुर : दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमांडी में इस बार मां-बेटी दोनों पंचायत
संवाद सूत्र, गंगारामपुर :
दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमांडी में इस बार मां-बेटी दोनों पंचायत चुनाव में उतरी है और एक दूसरे को कांटे की टक्कर भी दे रही है। इस राजनीतिक द्वंद्व में जीत किसकी होगी, इसपर सबकी नजर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि कुशमांडी के चार नंबर उत्तरपाड़ा संसद से इस बार अनुसूचित जन जाति के लिए सीट आरक्षित है। आरएसपी के टिकट से सिमंती मुर्मू टिकट दिया गया है। उनका पति जुएल मुर्मू पिछली बार जीते थे। वैसे यह इलाका आरएसपी का गढ़ माना जाता है।
लेकिन आरएसपी के इस किले को ध्वस्त करते के लिए तृणमूल ने आरएसपी की उम्मीदवार सिमंती मुर्मू की बेटी एलबिना हंच्दा को टिकट दिया है। तृणमूल, आरएसपी के साथ-साथ भाजपा की उम्मीदवार भी पीछे नहीं है। भाजपा ने संध्या मारडी को खड़ा किया है। इस त्रिकोणीय लड़ाई में मां-बेटी की लड़ाई ही चर्चा का विषय बनी है। दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है।
सिमंती मुर्मू ने बताया कि मेरे पति प्रधान थे। उन्हें हमेशा से राजनीति करते देख रही हूं। लेकिन अब मै भी लोगों के लिए कामकरना चाहती हूं। बेटी मेरी विरोधी के रूप में खड़ी है। लेकिन इसके कारण हमारे रिश्तों में दरार नहीं आएगी। राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है। लेकिन मां के लिए बेटी का प्यार बंट नहीं सकता।
वही एलबिना हांच्दा ने बताया कि ममता दीदी मेरी आदर्श है। मुझे विश्वास है कि जीत मेरी होगी। इस बार बहुत कुछ बदलने वाला है। मां और मेरे बीच इसे लेकर मनमुटाव नहीं होगा।