19 को गंगारामपुर आएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
संवाद सूत्र गंगारामपुर चक्रवात बुलबुल के कारण मुख्यमंत्री का दौरा बीते दिन रद्द हो गया था। आग
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:21 AM (IST)
संवाद सूत्र, गंगारामपुर : चक्रवात बुलबुल के कारण मुख्यमंत्री का दौरा बीते दिन रद्द हो गया था। आगामी 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर स्टेडियम के सभा कक्ष में प्रशासनिक बैठक करेंगी और विकास कार्यो की समीक्षा करेंगी। इसे लेकर गंगारामपुर में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। शुक्रवार जिला शासक निखिल निर्मल व जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर गंगारामपुर नगरपालिका के चेयरमैन अमलेंदु सरकार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें