रथयात्रा के बहाने भाजपा करेगी लोकसभा चुनाव का प्रचार
गणतंत्र बचाओ रथयात्रा के जरिए भाजपा बंगाल में तृणमूल पर हमला करेगी। 21 दिसंबर को भाजपा की रथयात्रा दक्षिण दिनाजपुर में आयेगी। इस रथयात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह भी शामल होंगे।
संवाद सूत्र, बालूरघाट : गणतंत्र बचाओ रथयात्रा के जरिए भाजपा बंगाल में तृणमूल पर हमला करेगी। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान भी करेगी। भाजपा का गणतंत्र बचाओ व रथयात्रा दक्षिण दिनाजपुर में भी होगा। यह रथयात्रा 21 दिसंबर को कुशमांडी के देहबंद इलाके में आएगी। जिले के हरिरामपुर, बुनियादपुर व दौलतपुर में स्वागत सभा होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। 22 दिसंबर को कुशमांडी के बाद डांगापाड़ा होकर महिला और गंगारामपुर में भी सभा होगी। इसके बाद कुमारगंज के प्राण सागर, साफानगर, गोपालगंज एवं बालूरघाट में भी स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा। त्रिमोहिनी में सभा के बाद हिली में 1971 में बांग्लादेश युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
भाजपा के जिला अधिकारी शुभेंदु सरकार ने बताया कि राज्य स्तर पर गणतंत्र बचाओ रथयात्रा शुरू होगी। 21 दिसंबर को दक्षिण दिनाजपुर में रथ पहुंचेगी। केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह आ रहे है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयेंगे।