अवैध संबंध के कारण हत्या, शरीर पर हमले के निशान
जेएनएन, बालुरघाट/ बालुरघाट : तपन थाना के रामपुर के निश्चिंता इलाके में उसमाल मंडल(50) का श्
जेएनएन, बालुरघाट/ बालुरघाट : तपन थाना के रामपुर के निश्चिंता इलाके में उसमाल मंडल(50) का शव बरामद हुआ। उसके गले और मुख पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान है। परिवार ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही सूत्रों के अनुसार अवैध संबंध के कारण उसकी हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन ने पड़ोसी नाजिरउद्दीन मंडल व उसकी पत्नी जिन्ना बुलबुल सरकार पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से दोनों आरोपी इलाके से फरार बताए गये है। गौरतलब है मृतक उसमाल मंडल तपन थाना के रामपुर के निश्चिंता इलाके का निवासी थी। आरोप है कि नाजिरउद्दीन की पत्नी जिन्ना बुलबुल के साथ उसमान मंडल का अवैध संबंध था। इसकी बात नाजिरउद्दीन को चल गया। रविवार रात उसमान अपने भांजी के घर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गई। घटनास्थल पर तपन थाना के ओसी सत्कार सांगबो ने आकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक उसमान मंडल के भाई हजरत अली मंडल ने बताया कि मेरा नाजिरउद्दीन से दो लाख रूपये पाता था। पैसे को लेकर कई बार नाजिरउद्दीन से झगड़ा भी हुआ था। रात को वह भांजी के घर जाने के लिए निकला था। नाजिरउद्दीन ने उसकी हत्या कर दी। हम चाहते है कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिले।
कैप्शन : शव को देखने के लिए लोगों की भीड़