सड़क किनारे आदिवासी महिला का शव मिलने से से मची हलचल
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट के हरिरामपुर इलाके में सड़क किनारे आदिवासी महिला का शव
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट के हरिरामपुर इलाके में सड़क किनारे आदिवासी महिला का शव मिलने से इलाके में हलचल मची हुई है। मृतका महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतका का नाम चंपा हेमरम(50) बताया गया है। वह हरिरामपुर थाना के मेहंदीपाड़ा के मिशन मोड़ इलाके की रहनेवाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चंपा हेमरम का पति पागला मुर्मू की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। चंपा अपने तीन संतानों को लेकर अलग रहती थी। उसके पास कई बीघा जमीन भी थी। आज ग्रामीणों ने सुबह सड़क के किनारे मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचित किया। चंपा के परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
मृतका चंपा हेमरम का बेटा निर्मल टुड्डू ने बताया कि मेरी मां की हत्या की गई है। जमीन को लेकर मेरी मां की हत्या की गई है। सूत्रों के अनुसार पागला मुर्मू ने दो विवाह किया था। चंपा हेमरम का सौतेले बेटे जोहन टुड्डू पर हत्या करने की आशंका बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।