दो मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पड़ोस की दो अबोध बच्ची जो मात्र पांच व सात साल की है, उसे बहलाकर
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पड़ोस की दो अबोध बच्ची जो मात्र पांच व सात साल की है, उसे बहलाकर पड़ोस के अजीत सरकार(45) ने दुष्कर्म किया। यह घटना सोमवार रात को चकभृगु के मिस्त्रीपाड़ा इलाके की है। दोनों बच्ची के शारीरिक जांच के बाद चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि भी की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी अजित सरकार को सामूहिक पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को अरोपी को अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी अजित सरकार पेशे से काठ मिस्त्री है। वह सोमवार रात को पड़ोस की दो बच्ची को अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया। उसने बच्चियों को बताया कि उसके पास कुत्ते का छोटा-छोटा बच्चा है। उसके साथ खूब खेलेंगे। उसकी बातों पर भरोसा करके दोनों बच्चियों अजित सरकार के साथ चली गई। उस समय उनके अभिभावक घर पर नहीं थे। हवस में डूबा हुआ अजित सरकार ने दोनों बच्चियों को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। सोमवार रात को बच्चियों ने इस विषय में अपनी मां को बताया। इसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आस-पड़ोस को साथ लेकर आरोपी अजित सरकार को खूब पीटा। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। बालुरघाट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके रात-भर उससे पूछताछ की। साथ ही पीड़िता की शारीरिक जांच की गई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी उसने मासूम बच्चियों के साथ दुराचार किया था। लेकिन बाद में उसने माफी मांग ली थी, इसलिए छोड़ दिया गया था। हम चाहते है कि ऐसे राक्षस को कड़ी से कड़ी सजा मिले।