पुलिस के कार्य में बाधा देने पर 9 गिरफ्तार
-पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने बि
-पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने बिना अपराध के लाठी चार्ज का आरोप लगाया है। लाठी चार्ज से दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। दूसरी ओर बालुरघाट थाना की पुलिस ने काम में बाधा देने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। यह घटना बालुरघाट थान के भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के चकराम प्रसाद इलाके की है। वहां सोमवार को अवैध संबंध को लेकर एक सालसी सभा हो रही थी। गौरतलब है कि इलाके की लता देवनाथ का पति है रजनी देवनाथ। रविवार रात को गांव में किसी की मृत्यु हो गई थी। गांव के सभी लोग दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट गए थे। अंधकार का फायदा उठाकर उत्तम देवनाथ लता के घर में घुस गया। स्थानीय महिलाओं ने उत्तम को लता के घर में जाते देखा। इस अवैध संबंध को लेकर सोमवार शाम को सालसी सभा बुलाई गई थी। सभा के समाप्त होने से पहले पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बाधा दिया। आरोप है कि बालुरघाट थाना के आईसी संजय घोष के नेतृत्व में लाठी चार्ज किया गया। पुलिस वहां साइकिल, बाइक, वैन व एक भुटभुटी को जब्त करने गई थी। पुलिस ने काम में बाधा देने पर 9 लोगों को गिरफ्तार किया। लता के संबंध के बारे में बताया जाता है कि उसका चरित्र ठीक नहीं है। उसका कई पुरूषों के साथ संबंध है। उसने सात बार विवाह किया। इसे लेकर ही सालसी सभा बुलाई गई थी। लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज किया।