संसद के बाहर बंगाल के भाजपा सांसदों ने किया प्रदर्शन
संवाद सूत्र बालुरघाट पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार में काफी वृद्धि हो रही
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार में काफी वृद्धि हो रही है। महिलाएं बंगाल में सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म, हत्या, अपहरण की घटनाएं तेजी से हो रही है। लेकिन बंगाल सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने दिल्ली में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गंगारामपुर के नंदनपुर में शिक्षिका व भाजपा समर्थक स्मृति कन्या दास व उसकी बहन के पांव में रस्सी बांधकर तृणमूल के उप प्रधान सहित कार्यकर्ताओं ने घुमाया। इसी तरह बेलघर में प्रमिला बर्मन के दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। सितंबर 2019 में जवा राय नामक एक युवती का गला कटा शव बरामद हुआ। दक्षिण दिनाजपुर में इस तरह के घटनाओं की लंबी सूची है। बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। राज्य के सभी भाजपा सांसदों ने अपने-अपने जिलों की हालत के बारे में बंगाल सरकार पर हल्ला बोल किया।