पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
संवाद सूत्र बालुरघाट पति की हत्या के आरोप में बालुरघाट थाना पुलिस ने आरोपित पत्नी जयंती बर्म
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पति की हत्या के आरोप में बालुरघाट थाना पुलिस ने आरोपित पत्नी जयंती बर्मन(37)को गिरफ्तार किया। यह घटना बालुरघाट थाना के डांगा ग्राम पंचायत के पंगारपाड़ा इलाके की है। शनिवार की सुबह महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को महिला को जिला अदालत में पेश किया गया। विवाह के बाद पत्नी का इलाके के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था। गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह लॉ कॉलेज के पास एक मैदान में सुकुमार बर्मन(45)का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था। सुकुमार बर्मन गयेशपाड़ा में रहता था। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस घटना के संबंध में बालुरघाट थाना के आईसी जयंत दत्त ने बताया कि पांगारपाड़ा इलाके में पति की हत्या मामले में आरोपित पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायाधीश ने उसे चार दिनों के पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।