Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी के लापता होने पर पति ने पत्‍‌नी की बेधड़क पिटाई की, गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:36 PM (IST)

    - महिला के भाई के शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार - सोशल मीडिया में पड़

    Hero Image
    बेटी के लापता होने पर पति ने पत्‍‌नी की बेधड़क पिटाई की, गिरफ्तार

    - महिला के भाई के शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    - सोशल मीडिया में पड़कर किशोरी लापता, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

    संवादसूत्र, बालुरघाट : सोशल मीडिया के चक्कर में पड़कर 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। उसके न मिलने पर पिता ने किशोरी की मां की बेधड़क पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सत्य बर्मन है। आरोपी को रविवार को बालुरघाट कोर्ट में पेश किया गया। बालुरघाट ब्लॉक के बोयालदार ग्राम पंचायत के बड़ काशीपुर गाव में इस घटना ने सनसनी फैला दी है।

    गौरतलब है कि बड़ काशीपुर गांव के निवासी सत्य बर्मन का एक बेटा और एक बेटी है। हाल ही में उसकी 17 साल की बेटी की फेसबुक पर एक युवक के साथ परिचय हुआ। उसके बाद से वह किशोरी लापता हो गई। गत गुरुवार को किशोरी के लापता होने के बाद से विभिन्न जगहों में तलाशी के बाद बालुरघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर पिता सत्य बर्मन किशोरी की मा के साथ विवाद में उलझ गए, जिसके बाद पति ने पत्‍‌नी के उपर किशोरी के गायब होने का आरोप लगाया। जिसके बाद बीती रात एक विवाद के दौरान सत्य बर्मन ने पत्‍‌नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद काफी चोट लगने से महिला को बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, गृहिणी के भाई की शिकायत मिलने के बाद बालुरघाट थाने की पुलिस ने जाच शुरू कर दी। जिसके बाद में सत्य बर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया।

    वही बालूरघाट थाने के आईसी शातिनाथ पाजा ने बताया कि उसके पति को महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner