Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांड के धक्के से बाइक सवार की मौत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 08:23 PM (IST)

    बालुरघाट साड की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का

    Hero Image
    सांड के धक्के से बाइक सवार की मौत

    बालुरघाट : साड की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम संदीप बागची (34) है, जो विश्वास पाड़ा इलाके का रहने वाला था। वह पेशे से गृह शिक्षक था। बुधवार रात ट्यूशन से घर लौटते समय शहर के रघुनाथपुर इलाके में उनकी बाइक एक साड से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके बाद जब उसे बालुरघाट जिला अस्पताल ले जाया गया, तो उस रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई शहर में गाय-बैल सड़कों पर घूम रहे थे, इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। साडों के कारण भीड़ में राहगीरों को चलने में परेशानी होती है। इसके परिणामस्वरूप लगभग हर दिन कई लोग घायल हो जाते हैं। इससे पहले भी साडों की पिटाई से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन प्रशासन या नगर पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर शहर के लोग आक्रोशित हैं। बालुरघाट महकमा शासक सुमन दासगुप्ता ने कहा कि मैंने नगर पालिका के साथ बैठक की है। सड़क पर गाय और बैल को कैसे नियंत्रित करें। मैं इसमें देख रहा हूं। इसके खिलाफ जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वही बालुरघाट नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप्त चक्रवर्ती ने कहा कि आज का हादसा बेहद दुखद है। शहर में अनेक गाय-बैल खुले घूम रहे है। जिससे यह समस्या हो रही है। जो गाय-बैल को सड़क पर छोड़ रहे हैं। उन्हें चेतावनी दी जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner