तृणमूल के दो गुटों में मारपीट, घर में आगजनी व तोड़फोड़
गुड़ियाहाट एक नंबर ग्राम पंचायत के पिलखाना में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पार्टी कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
By Edited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM (IST)
संवादसूत्र, कूचबिहार। गुड़ियाहाट एक नंबर ग्राम पंचायत के पिलखाना में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच शनिवार को एकबार फिर जमकर मारपीट हुई। साथ ही तृणमूल कार्यकर्ता के घर में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना घटी। दो गुटों की मारपीट में एक पार्टी कार्यकर्ता के घायल होने की खबर है।
घायल पार्टी कार्यकर्ता को कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही कूचबिहार कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित किया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह तृणमूल सदस्य अशरफुल आलम व मनोयार हुसैन के दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। अशरफुल आलम का कहना है कि मनोयार हुसैन व उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही उसके घर में आगजनी की। बाद में दमकल से इंजन आकर आग को नियंत्रित किया। दूसरी ओर, मनोयार हुसैन के पिता नूर मोहम्मद मियां ने कहा कि अशरफुल ने शनिवार को उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उनका टोटो तोड़ दिया। घर की महिलाओं पर भी हाथ उठाया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी तृणमूल के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। मारपीट में तृणमूल पंचायत सदस्या ¨रकु खातुन व उनके पति नाजिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में दंपति का इलाज चल रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें