सेफ ड्राइव, सेव लाइव का लगाया गया स्टिकर
संवाद सूत्र, दिनहाटा : सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दिनहाटा के ट
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 06:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दिनहाटा के ट्राफिक इंसपेक्टर सुकृति तामांग के नेतृत्व में शहर के साहेबगंज रोड सहित विभिन्न इलाकों में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ का स्टिकर वाहनों पर चिपकाया गया। पुलिस की ओर से आज विभिन्न मार्गो में सैकड़ों में गाड़ी में स्टीकर लगाया गया और ट्राफिक नियमों को पालन करने की गुजारिश की गयी। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों में जागरूकतामूलक अभियान चलाये गये। शनिवार को छात्राओं को साथ लेकर सेफ ड्राइव, सेव लाइव की मुहिम चलायी जाएगी।
कैप्शन : वाहनों पर स्टिकर लगाते पुलिसकर्मी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें