विश्व उसू व कुंग्फु दिवस पर निकाली गयी रैली
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : विश्व उसू व कुंग्फु दिवस पर मेखलीगंज में महकमा उसू एसोसिएशन की अ
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:16 PM (IST)
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : विश्व उसू व कुंग्फु दिवस पर मेखलीगंज में महकमा उसू एसोसिएशन की ओर से शनिवार को शहर में शोभायात्र निकाली गयी। शोभायात्रा का उद्घाटन मेखलीगंज थाना की पुलिस नकुल राय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के छात्रों व स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। संगठन के मेखलीगंज महकमा के अध्यक्ष विष्णु दास ने बताया कि इस मार्सल आर्ट के प्रति छात्रों में काफी उत्साह है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी एक छात्रा मनीष राय को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कन्याश्री दिवस के दिन सम्मानित करेंगी।
कैप्शन : शोभायात्रा में संगठन के सदस्य
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें