रेलवे कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र, दिनहाटा : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने दिनहाटा रे
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 05:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने दिनहाटा रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। पूर्वोत्तर सीमात रेलवे दिनहाटा स्टेशन के अधिकारी व कर्मी के सहयोग से 15 दिनों तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। आज सफाई अभियान के दौरान डिवीजनल सिग्नल एंड टेलिकम आफिसर शुभाशीष दास, दिनहाटा रेलवे स्टेशन के कमर्शियल सुपरवाइजर मृदुल नंदी, स्टेशन इंचार्ज भगवान प्रसाद मरिया आदि उपस्थित थे। स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों की साफ सफाई की गयी। यह सफाई अभियान आगामी दो अक्टूबर तक चलेगी। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कैप्शन : सफाई करते रेलवे अधिकारी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें