जलाभिषेक कर लौट रहे 13 शिव भक्त हुए सड़क दुर्घटना के शिकार
संवाद सूत्रकूचबिहार कूचबिहार के वानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहें 13 शिव भक्त ऑ
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:22 AM (IST)
संवाद सूत्र,कूचबिहार : कूचबिहार के वानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहें 13 शिव भक्त ऑटो के पलटने से घायल हो गए। घायलों में नौ महिला, दो पुरुष और दो बच्चे है। सभी गीतालदाह के हरिरहाट के निवासी है। वें कूचबिहार से दिनहाटा की ओर जा रहें थे। गौरतलब है कि भेटागुड़ी गांव के बासतला इलाके में रास्ते पर बालू का स्तूप में ऑटो के फंसने के कारण यह हादसा हुआ। ऑटो तेज गति से जा रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सभी को देवानहाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती महिला
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें