पटाखा फोड़ने के दौरान असावधानी से दवा व्यवसायी की मौत
संवाद सूत्र, कूचबिहार : दीपावली पर थोड़ी सी असावधानी से के कारण दवा व्यवसायी अर्णव घोष(36)
संवाद सूत्र, कूचबिहार : दीपावली पर थोड़ी सी असावधानी से के कारण दवा व्यवसायी अर्णव घोष(36) की झूलसकर मौत हो गयी। दीपावली का उत्सव मातम में तबदील हो गया। यह घटना कूचबिहार के कोतवाली थाना के गुड़ियाहाट के एक नंबर ग्राम पंचायत की है
मृतक घोष की मां उज्जवला घोष ने बताया कि अर्णव अपने कर्मचारियों के साथ पटाखा फोड़ रहा था। दो पटाखे रखे थे। एक नहीं उड़ा। उसके बाद उसने दूसरा उड़ाना शुरू किया। लेकिन पटाखा उसके सिर पर लग गया। दुकान में कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाकर वह सीधे घर ही आने वाला था। खून से लथपथ हालत में कर्मचारियों ने मेरे जख्मी बेटे को एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वह काफी झूलस गया था। हमने बेहतर इलाज के लिए उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। चिकित्सकों का कहना है कि हार्ट एटैक से उसकी मौत हुई है। सिर से चोट लगाने और अचानक कुछ हादसा होने से यह दुर्घटना घटित हुई। उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। हमें इसका दुख है।