सोच में डूबे दुर्गापूजा कमेटी,कैसे बनेगा बारिश में पंडाल?
-दुर्गापूजा में पंडाल बनाना इसबार मुश्किल है उदयन गुहा -कहीं 10 तो कहीं 20 फीसदी पंडाल
-दुर्गापूजा में पंडाल बनाना इसबार मुश्किल है : उदयन गुहा
-कहीं 10 तो कहीं 20 फीसदी पंडाल निर्माण का काम हुआ है
-बारिश ने सबकुछ पूजा खराब कर दिया : जयंत कर
संवाद सूत्र, दिनहाटा : दुर्गापूजा के लिए अब समय नहीं है, तीन दिन बाद महालया है। ऐसे में बारिश ने पूरे कार्यक्रम पर पानी फेर दिया है। पंडाल बनाने बैठे कारीगर और मूर्तिकार को काफी परेशानी हो रही है। पूजा स्थल पर घुटने तक पानी है। बारिश के बीच में काम करना मुमकिन नहीं है। यदि इसी तरह बारिश होती रही, तो शायद ही कोई पंडाल इस बार दुर्गापूजा में दिखे। कूचबिहार जिला के चार सौ से अधिक पंडालों में 20 फीसदी भी पंडाल निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ। केवल बांस खड़ा किया गया है।
दिनहाटा के शहीद कॉर्नर सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष उदयन गुहा ने बताया कि इस बार हमारा थीम काफी अलग था। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के जन जाति को अपने पंडाल में उतारना चाहते थे। पंडाल को सजाना होगा। वहीं दिनहाटा के बोर्डिग पाड़ा सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के अधिकारी दोलन चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार पंडाल बनाना चुनौतीपूर्ण है। वहीं दिनहाटा मदन मोहन सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के कार्यकर्ता जयंत राय ने बताया कि बारिश के कारण हमारा सबकुछ बरवाद हो गया है।
कैप्शन : दिनहाट दुर्गापूजा कमेटी का पंडाल निर्माण स्थल