मूल्य वृद्घि के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद सूत्र, दिनहाटा : पेट्राल-डीजल व दैनिक जरूरतों के सामान मे मृल्य वृद्धि के खिलाफ फारवार्ड
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 07:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : पेट्राल-डीजल व दैनिक जरूरतों के सामान मे मृल्य वृद्धि के खिलाफ फारवार्ड ब्लॉक की ओर से सड़क जाम तथा दिनहाटा महकमा शासक को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से बुधवार को दिनहाटा शहर के पांच माथा मोड़ इलाके में एक घंटा तक सड़क जाम किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व सांसद नृपेन राय ने किया। साथ ही संगठन के आब्दुर रउफ, विकास मंडल, अजीत सरकार, रोशन हाबीर, अजय राय आदि नेता शामिल हुए।
सांसद नृपेन राय ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार दोषी है। दोनों पेट्रोल व डीजल पर अधिक टैक्स लेती है। पेट्रोल की कीमतों पर सरकारी नियंत्रण होना जरूरी है।
कैप्शन : सड़क जाम करते संगठन के सदस्य
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें