छोटे पद के लिए परेश ने पार्टी छोड़ी : नरेन चटर्जी
संवाद सूत्र, कूचबिहार : बहुत ही छोटे पद के लिए परेश चंद्र अधिकारी ने पार्टी छोड़ दी। उ
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, कूचबिहार : बहुत ही छोटे पद के लिए परेश चंद्र अधिकारी ने पार्टी छोड़ दी। उनके जाने से पार्टी का कोई नुकसान नहीं होगा। यह कहना है कि फारवर्ड ब्लॉक के राज्य सचिव नरेन चटर्जी का। उन्होंने कहा कि उनके साथ अब किसी तरह का संबंध नहीं रखा जाएगा। गौरतलब है कि आगामी 11 नवंबर को जिला स्तरीय बैठक होगी। बैठक में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। फिलहाल सांगठनिक बागडोर संभालने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष दीपक सरकार को दी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें