भाजपा के बूथ अध्यक्ष के दुकान पर हमला
संवाद सूत्र दिनहाटा कूचबिहार में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहल
संवाद सूत्र, दिनहाटा : कूचबिहार में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले सिताई के तृणमूल कांग्रेस के विधायक जगदीश चंद्र वसुनिया के वाहन पर हमला किया गया था। इसके बदले में तृणमूल कांग्रेस ने सिताई के भाजपा बूथ अध्यक्ष रंजीतशील के दुकान पर हमला कर दिया। दुकान का सबकुछ तृणमूल कार्यकर्ता लूट कर ले गए। तृणमूल के नेताओं ने बताया कि इस मामले में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है।
भाजपा के कूचबिहार जिला के सचिव सुदेव कर्मकार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कूचबिहार में हार का मुख देखने के बाद तृणमूल बौखला गयी है। इलाके में भाजपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। तृणमूल के आपसी गुटबाजी के कारण तृणमूल के विधायक जगदीश चंद्र बसुनिया पर हमला किया गया था। इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं था। लेकिन जबरन इसे राजनीतिक रंग दिया गया। मंगलवार रात को भाजपा के बूथ अध्यक्ष रंजीत शील जब अपना दुकान बंद करके घर गया, तो बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया।
इस संबंध में तृणमूल के सिताई विधानसभा के कार्यकारी कमेटी के संयोजक नूर आलम हुसैन ने बताया कि इस घटना में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा हिंसक हो गई है। कुछ भी होने से तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा दिया जाता है।
कैप्शन : क्षतिग्रस्त दुकान