आठ भाजपा पंचायत सदस्यों ने पाला बदला, थामा तृणमूल का झंडा
संवाद सूत्रमाथाभांगा कोरोना काल में भी राजनीति अपनी गति से चल रही है। माथाभांगा इससे अछू
संवाद सूत्र,माथाभांगा: कोरोना काल में भी राजनीति अपनी गति से चल रही है। माथाभांगा इससे अछूता नहीं है। गुरुवार को आठ भाजपा पंचायत सदस्यों ने अपना पाला बदलकर तृणमूल में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष व मंत्री विनय कृष्ण बर्मन ने सभी पंचायत सदस्यों को पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष विनय कृष्ण बर्मन ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आंधी में कुछ हमारी विजयी पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। बाद में फलबाड़ी ग्राम पंचायत में फिर वें आ गए। जिसके कारण इस ग्राम पंचायत पर तृणमूल का कब्जा हो गया। आज शामिल सदस्यों का कहना था कि जनता ने हमें तृणमूल के उम्मीदवार के रूप में विजयी बनाया था। हमें उनके मत का आदर करना चाहिए। इस संबंध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रताप सरकार ने बताया कि पाला बदलने वाले स्वार्थी लोग है। ये गिरगिट की तरह रंग बदलते है।