Move to Jagran APP

चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर तृणमूल-भाजपा के बीच महाभारत

-भाजपा जिला सचिव ने साइबर क्राइम ने की प्राथमिकी दर्ज संवाद सूत्रदिनहाटा नगरपालिका चुनाव से प

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:06 PM (IST)
चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर तृणमूल-भाजपा के बीच महाभारत

-भाजपा जिला सचिव ने साइबर क्राइम ने की प्राथमिकी दर्ज

loksabha election banner

संवाद सूत्र,दिनहाटा : नगरपालिका चुनाव से पूर्व सोशल मीडिया पर सियासत तेज हो गई है। शब्दों के हथियार से भाजपा-तृणमूल एक दूसरे को घायल कर रहें है। आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता ने भाजपा के जिला सचिव सुदेश कर्मकार के खिलाफ अनर्गल बाते लिखी है। इसे लेकर बकायदा साइबर क्राइम विभाग में भाजपा ने तृणमूल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है।

उल्लेखनीय है कि शहर के टेलीफोन एक्सचेंज इलाके में कुछ दिन पहले भाजपा की निर्वाचनी कार्यालय का उद्घाटन किया गया था। इस अवसर पर सांसद निशीथ प्रामाणिक, राज्य कमेटी के सदस्य दीप्तिमान सेनगुप्ता, जिला कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक मंडल, जिला सचिव सुदीप कर्मकार सहित विभिन्न नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है कि सुदीप कर्मकार युवा कार्यकर्ताओं को काम नहीं करने देता। अच्छे लोग ठीक से काम नहीं कर पा रहें है। दिनहाटा में उसका कोई अस्तित्व नहीं है। यह नेता भाजपा में रहा तो भाजपा का दिनहाटा में पतन हो जाएगा। भाजपा को नुकसान हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर भाजपा के जिला सचिव सुदीप कर्मकार ने बताया कि सामने नगरपालिका चुनाव है। तृणमूल हार के डर से इस तरह के पैंतरे इस्तमाल कर रही है। सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। कूचबिहार के जिला साइबर क्राइम विभाग में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई गयी है।

इस संबंध में तृणमूल के दिनहाटा शहर के ब्लॉक नेता बिसु धर ने बताया कि इसतरह का अफवाह फैलाने का काम हमारे कर्मचारी नहीं करते। भाजपा सिर्फ जहर उगलती है। खुद उसके कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया होगा। लोग भाजपा को समझ गए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.