ट्राफिक जाम को संभालने में पुलिस फेल
चेंगड़ाबांधा : सुबह से लेकर शाम तक गुरूवार को कूचबिहार के चेंगड़ाबांधा के वीआईपी मोड़ से लेकर सार्क रोड तक ट्राफिक जाम की समस्या देखी गयी। ट्राफिक पुलिस जाम को संभालने में आज पूरी तरह असफल दिखी। अंत में मेखलीगंज प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : सुबह से लेकर शाम तक गुरूवार को कूचबिहार के चेंगड़ाबांधा के सीमावर्ती इलाके में टा्राफिक जाम की समस्या बनी रही। लेकिन ट्राफिक पुलिस इस जाम को नियंत्रित कर पाने में असफल दिखी। हारकर मेखलीगंज ब्लॉक के ज्वाइंट बीडीओ देवव्रत सान्याल, डिप्यूटी मजिस्ट्रेट रवींद्रनाथ बसु को स्थिति संभालनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वस्तुओं के आयात-निर्यात के कारण बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह से लेकर शाम तक यह स्थिति बनी रहती है। लेकिन इस जाम को संभालने में जिस संख्या में ट्राफिक पुलिस चाहिए, उतने नहीं है। जाम के दौरान ट्राफिक पुलिस नहीं दिखाई देते। चालक मनमाने तरीके से वाहन का सड़क पर खड़ा रखते है। इसके कारण साधारण लोगों को काफी समस्या होती है।
स्थानीय निवासी संजीव मल्लिक ने बताया कि आज सुबह दस बजे चेंगड़ाबांधा के वीआईपी मोड़ इलाके से सार्क रोड तक वाहन कतार में खड़ी थी। बड़े-बड़े वाहनों के बीच साइकिल और स्कूटी लेकर निकलना काफी मुश्किल हो रहा था। इस मार्ग से बांग्लादेश से भी काफी संख्या में मालवाही ट्रक भारत में प्रवेश करती है। साथ ही भारत-भूटान की मालवाही ट्रक भी इसी मार्ग से गुजरती है। पुलिस कुछ देर के लिए सड़क जाम को नियंत्रित करने में जुटी थी। लेकिन सफल नहीं रही। बाद में मेखलीगंज महकमा प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए आना पड़ा।