दिनहाटा तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर बमबाजी में ममता बनर्जी की तस्वीर टूटी
कूचबिहार जिला के दिनहाटा स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर रात में बमबाजी की गई। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर भी टूटी है। आरोप पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं पर लगा है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 07:14 PM (IST)
दिनहाटा [कूचबिहार]। कूचबिहार जिला के दिनहाटा में स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में शुक्रवार देर रात बमबाजी की गई। इसका आरोप तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। इसे लेकर शनिवार को ओकराबाड़ी बाजार के दिनहाटा-गीतालदाह राज्य मार्ग पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
दिनहाटा के एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष नूर आलम हुसैन ने युवा तृणमूल का नाम लिए बगैर बताया कि इलाके के कुछ बदमाश बम व पिस्तौल लेकर रात को निकलते हैं और असामाजिक घटना को अंजाम देते हैं। पंचायत चुनाव के दौरान हमारे एक सदस्य की हत्या भी की गई थी। शुक्रवार की रात पार्टी कार्यालय पर बम फोड़ा गया, जिसके कारण ऑफिस के सामान की क्षति हुई है। मुख्यमंत्री की तस्वीर भी टूट गई। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करे। इस विषय में जिला व राज्य स्तर के नेताओं को सूचित किया गया है।
दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने बताया कि तृणमूल के लोगों ने खुद पार्टी कार्यालय में बम फोड़कर उनको बदनाम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार की रात दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के नयारहाट के फजिजार रहमान पर हमला किया गया। इस घटना के बाद विधायक उदयन गुहा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने नयारहाट गोबरा छड़ाय के पार्टी कार्यालय पर कब्जा जमाया। फजिजार पर हमले को लेकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें