Move to Jagran APP

भाजपा का परिवर्तन यात्रा माथाभांगा पहुंचा, ठाकुर पंचानन को किया गया याद

बंगाल की जनता गाय तस्करी को बर्दास्त नहीं करेगी। गाय तस्करी तृणमूल के कारण फल-फूल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 08:19 PM (IST)
भाजपा का परिवर्तन यात्रा माथाभांगा पहुंचा, ठाकुर पंचानन को किया गया याद

-भाजपा नेता राहुल सिन्हा के नेतृत्व में निकाला गया परिवर्तन यात्रा

loksabha election banner

-बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है: शायंतन बसु

संवाद सूत्र,माथाभांगा: समाज सुधारक ठाकुर पंचानन बर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके माथाभांगा में भाजपा के परिवर्तन यात्रा का शंखनाद हुआ। भाजपा नेता राहुल सिन्हा के नेतृत्व में यह यात्रा शुक्रवार को कूचबिहार से माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के पारडूबी इलाके में पहुंची। माथाभांगा के हिंदुस्थान मोड़ इलाके में एक जनसभा को राहुल सिन्हा ने संबोधित किया। साथ ही ठाकुर पंचानन बर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में यह रथ शहर की परिक्रमा करते हुए गोसाईहाट इलाके के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी, भाजपा के राज्य महासचिव शायंतन बसु आदि उपस्थित थें। भाजपा समर्थकों ने आज बाइक रैली भी निकाली। राहुल सिन्हा ने बंगाल में तृणमूल की हिंसा की राजनीति की भर्तस्ना करते हुए कहा कि बंगाल में मां-बेटी सुरक्षित नहीं। भाजपा समर्थकों को निशाना बनाया जाता है। केंद्रीय परियोजनाओं के पैसों का लूट होता है। इस परिवर्तन यात्रा के दौरान किसी तरह की अशांति न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

भाजपा के राज्य महासचिव शायंतन बसु ने बताया कि बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा यदि सत्ता में आएगी तो यहां की जनता को पलायन नहीं करना होगा। तृणमूल कांग्रेस गाय तस्करी करके पाप कर रहें है। तृणमूल के शासन गाय-तस्करी काफी हुई है। राजनीतिक प्रश्रय के कारण यह सब हो रहा है। तृणमूल के नेताओं को इसका फायदा मिलता है। कोई भी भारतीय गाय -तस्करी का समर्थन नहीं करेगा। हम लोग गाय को मां कहकर पुकारते है। गाय हमारे देश में पूजनीय है। उसकी बली हम बर्दास्त नहीं करेंगे। बंगाल की मांटी व मानुष गौ-तस्करी के खिलाफ खड़ा होगा।

कैप्शन : परिवर्तन यात्रा में शामिल भाजपा नेता व समर्थक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.