Move to Jagran APP

प्लास्टिक के तिरंगे की जगह कपड़े का तिरंगा फहराने की मुहिम

संवाद सूत्र, दिनहाटा : केसरिया, सफेद व हरे रंगे का हमारा तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इस ब

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 08:31 PM (IST)
प्लास्टिक के तिरंगे की जगह कपड़े का तिरंगा फहराने की मुहिम
प्लास्टिक के तिरंगे की जगह कपड़े का तिरंगा फहराने की मुहिम

संवाद सूत्र, दिनहाटा : केसरिया, सफेद व हरे रंगे का हमारा तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इस बीच शहर में प्लास्टिक का तिरंगा भी धरल्ले से बिक रहा है। पर्यावरण प्रेमियों ने देश के 71 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लोगों ने कपड़े का तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। बाजार में सभी जगह हर साइज के तिरंगे से बाजार पट गया। दिनहाटा शहर के गोसानी रोड पर फुटपाथ पर बैठकर तिरंगा बनाने में व्यस्त दर्जी दिलीप मिश्र ने बताया कि मेरे लिए यह मात्र काम नहीं है। इसे बनाते हुए मुझे अपने देश से प्रेम बढ़ जाता है। मैं एक माह के लिए सारे ऑर्डर छोड़कर तिरंगा बनाने में व्यस्त हो जाता हूं। मैं इसके लिए अधिक मुनाफा भी नहीं लेता। जितनी मेरी लागत है, उतना ही लेता हूं। कई वर्षो से मैं तिरंगा बनता हूं। अपने हाथों के बनाये तिरंगे से शहर को देखना का अलग ही सुख का अनुभव होता है। साथ ही मैं युवकों को तिरंगे का सम्मान करने के बारे में भी बताता हूं। अपनी मातृभूमि से देश के हर नागरिक को प्रेम करना चाहिए, वह भी एक दिन नहीं पूरे वर्ष। साथ ही पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। प्लास्टिक के तिरंगे की जगह हमें कपड़े का तिरंगा का प्रयोग करना चाहिए।

loksabha election banner

कैप्शन : तिरंगा बनाता हुआ दिलीप मिश्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.