बीमार विधायक जगदीश बसुनिया से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री
-भाजपा हिंसा की राजनीति के लिए अमादा हो गयी है रवींद्रनाथ घोष संवाद सूत्र कूचबिहार
-भाजपा हिंसा की राजनीति के लिए अमादा हो गयी है : रवींद्रनाथ घोष
संवाद सूत्र, कूचबिहार : सोमवार को भाजपा ने सीएए के समर्थन में अभिनंदन रैली निकाली थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने विधायक जगदीश बसुनिया के वाहन पर हमला किया, जिसके कारण वें भी घायल हो गए थे। यह घटना गोसानीमाड़ी इलाके में घटित हुई। विधायक को पहले सिताई के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगलवार को उन्हें कूचबिहार के एक नर्सिग होम में स्थानांतरित किया गया। बीमार विधायक को देखने के लिए मंगलवार को उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष अस्पताल पहुंचे हुए थे।
मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि भाजपा हिंसा की राजनीति के लिए अमादा हो गयी है। सिताई के विधायक पर जानलेवा हमला किया गया। पूरे जिले में हिंसा की राजनीति हो रही है। हम चाहते है कि पुलिस प्रशासन शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार करके कार्रवाई करें। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा पागल हो गयी है। विधायक जगदीश बसुनिया पर जानलेवा हमला किया गया है। इससे पहले भी उनपर हमला किया गया था। उनके घर पर तोड़-फोड़ की गयी थी।