माध्यमिक परीक्षा का 73 उत्तर पत्र गायब
संवाद सूत्रकूचबिहार पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद के तहत दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी विषय का उत्तर
संवाद सूत्र,कूचबिहार : पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद के तहत दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी विषय का उत्तर पत्र गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप कूचबिहार के एक शिक्षक पर लगाया गया है। शिक्षक उत्पल दाम कूचबिहार के तूफानगंज के देवचढ़ाई हाईस्कूल के है। शुक्रवार शाम को वें बाइक पर बैठकर तूफानगंज से दिनहाटा की ओर जा रहें थे। उत्तर पत्र का बैग उनके बाइक के पीछे सीट पर लटका हुआ था। बैग में अंग्रेजी विषय का उत्तर पत्र रखा हुआ था। इसे लेकर तूफानगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है।
कूचबिहार जिला माध्यमिक शिक्षा पर्षद के संयोजक मिठून वैश्य ने बताया कि पर्षद इस विषय में जिला प्रशासन के साथ बात करेगी। हमें लगता है कि उत्तर पत्र शीघ्र मिल जाएगा। शिक्षक की लापरवाही से उत्तर पत्र गायब हुई है। इसे लेकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैग में 73 उत्तर पत्र थे।