लाल किला के तर्ज पर बनेगा पंडाल
-माथाभांगा मिलन संघ महिला दुर्गत समिति इस साल मनायेगी रजत जयंती वर्ष -मंत्रोच्चार के साथ किया
-माथाभांगा मिलन संघ महिला दुर्गत समिति इस साल मनायेगी रजत जयंती वर्ष
-मंत्रोच्चार के साथ किया गया खूंटी पूजा
संवाद सूत्र, माथाभांगा : जिसने दिल्ली के लाल किला का दीदार नहीं किया, वे माथाभांगा जाकर इस बार लाल किला देख सकते है। जी हां, इस बार माथाभांगा मिलन संघ महिला दुर्गत समिति अपने रजत जयंती वर्ष पर दिल्ली के लाल किला के तर्ज पर दुर्गापूजा का पंडाल बनाने जा रही है। सोमवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ खूंटी पूजा किया गया। पूजा कमेटी के सचिव अंबिका वर्मन ने बताया कि आज से हम दुर्गापूजा की तैयारी में जुट जायेंगे। हम महिलाएं ही चंदा उठाने से लेकर मां की पूजा अर्चना आदि कार्य देखती है। इस बार का पूजा बजट 10 लाख रूपये है। हम पिछले चार माह से अपने गृहस्थी से समय निकालकर दुर्गापूजा की तैयारी कर रही है। इलाके के युवक भी हमारा हर तरह से सहयोग करते है। हम चाहते है कि हम मां के भक्तों को उन्नत कला संस्कृति के साथ मां के दिव्य रूप का साक्षात्कार करवाये। पूजा के साथ-साथ हम समाज सेवा भी करेंगे। गरीब व जरूरतमंदों के बीच नये वस्त्र वितरित किये जायेंगे। हम आशा करते है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हमें लोगों का सहयोग मिले। पंडाल में भक्तगण पधारे।