बाबाधाम मंदिर के तर्ज पर बनेगा दुर्गापूजा का पंडाल
संवाद सूत्र माथाभांगा महालया से मां के आगमन का उद्घोष हो गया है। पूजा कमेटी युद्ध स्तर
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : महालया से मां के आगमन का उद्घोष हो गया है। पूजा कमेटी युद्ध स्तर पर पंडाल निर्माण की तैयारी कर रहें है। इस बार माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के जयंती हाट पूजा कमेटी बाबाधाम मंदिर के तर्ज पर दुर्गापूजा का पंडाल बनायेगी। निर्माण के लिए खर और धागे का इस्तमाल किया जाएगा। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी गयाबाड़ी के कलाकार लाल चांद बर्मन को दी गयी है। उन्होंने बताया कि हर साल जयंती हाट पूजा कमेटी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करती है। पिछले एक माह से पंडाल निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें