कोजागरी लख्खी पूजा की तैयारी में जुटा बंगाली समाज
संवाद सूत्र कूचबिहार धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा आगामी 31 अक्टूबर को होगी। वैसे प
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:33 PM (IST)
संवाद सूत्र, कूचबिहार: धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा आगामी 31 अक्टूबर को होगी। वैसे पूर्णिमा शाम पांच बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगा। बंगाल में यह पूजा विजयादशमी के छह दिन बाद कोजागरी लख्खी पूजा के रूप में बनाते है। यह पूजा सभी बंगाली घर व प्रतिष्ठानों में होती है। इस दिन नारियल का लड्डू, खिचड़ी, लाबड़ा, खोई आदि से मां का भोग लगाया जाता है। इसे लेकर बाजार में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। छोटे आकार व सरापोट आदि बनाया जा रहा है। कूचबिहार के तूफानगंज के चिलाखाना गांव में अभी मूर्तिकार सारापोट बनाने में काफी व्यस्त है।
कैप्शन : सरापोट बनाते तूफानगंज के मूर्तिकार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें