15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, माथाभांगा : निशिगंज थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 15 किलो गांजा के साथ दा
संवाद सूत्र, माथाभांगा : निशिगंज थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 15 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एक माह में पुलिस ने 350 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम को निशिगंज बस स्टैंड से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उनके बैग की तलाशी लेने पर 15 किलो गांजा बरामद हुआ। यह गांजा सिलीगुड़ी में तस्करी करने की योजना थी। आरोपी तस्करी का नाम नारायण वर्मन व विश्वजीत वर्मन बताया गया है। वह चांदा मांड़ी ग्राम पंचायत के राजपुर इलाके का निवासी है। इससे पहले भी इस इलाके से कई बार गांजा बरामद किया गया है। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती होती है। बीच-बीच में पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से अभियान चलाया जाता है। आरोपी को गुरूवार को अदालत में पेश किया गया।