अफीम के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, माथाभांगा : साढ़े 800 ग्राम अफीम के साथ बीएसएफ के 140 नंबर बटालियन जवान ने एक य
संवाद सूत्र, माथाभांगा : साढ़े 800 ग्राम अफीम के साथ बीएसएफ के 140 नंबर बटालियन जवान ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माथाभांगा के इच्छागंज बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम जीवन चंद्र सरकार(32) है। वह माथाभांगा के हाजरा हाट ग्राम पंचायत के पाखिहागा इलाके का निवासी है। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को तस्करी के उद्देश्य से अफीम अपने साथ लेकर एक युवक इच्छागंज बाजार की ओर जा रहा था। इसकी हमें गुप्त सूचना मिली थी। बाद में उसके बैग की तलाशी ली गयी। वह साइकिल से आ रहा था। हमने उसे माथाभांगा थाना को सौंप दिया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। माथाभांगा थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।