सीमावर्ती क्षेत्र से पेंगलिन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र कूचबिहार भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार रात को पेंगलिन के साथ च
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 05:12 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 05:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, कूचबिहार : भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार रात को पेंगलिन के साथ चार तस्करों को बीएसएफ व वन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। तस्करों को तूफानगंज के बालाभूत ग्राम पंचायत के झाउकुकी के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। तस्कर पेंगलिन को दूसरी जगह ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस अभियान में शाहरीनूर आलम, जाबेद अली, जहिरूल इस्लाम व दिलवर हुसैन को गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें