Move to Jagran APP

फारवार्ड ब्लॉक के घर से निकले अब तीन प्रत्याशी विधानसभा चुनाव मैदान में

- तृणमूल कांग्रेस के परेश चंद्र अधिकारी व भाजपा के दधिराम के बीच मुख्य मुकाबला संवादसूत्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 07:34 PM (IST)
फारवार्ड ब्लॉक के घर से निकले अब तीन प्रत्याशी विधानसभा चुनाव मैदान में
फारवार्ड ब्लॉक के घर से निकले अब तीन प्रत्याशी विधानसभा चुनाव मैदान में

- तृणमूल कांग्रेस के परेश चंद्र अधिकारी व भाजपा के दधिराम के बीच मुख्य मुकाबला संवादसूत्र, चेंगड़ाबांधा : मेखलीगंज विधानसभा केंद्र में पूर्व व वर्तमान मिलाकर इस बार तीन फारवार्ड ब्लाक के नेताओं के बीच चुनावी खेल शुरू हो गया है। इनमें पहला नाम परेश चंद्र अधिकारी, दूसरा दधिराम राय एवं तीसरा गोविंद राय है। राज्य के इस एक नंबर विधानसभा केंद्र से इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में दल के मेखलीगंज दक्षिण मंडल के अध्यक्ष दधिराय राय चुनावी मैदान में है। पिछले वार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था। दधिराम राय पहले फारवार्ड ब्लाक दल के साथ जुड़े थे। राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री व पूर्व फारवार्ड ब्लाक नेता परेश चंद्र अधिकारी इस बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर से चुनाव लड़ रहे है। वही संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में फारवार्ड ब्लाक नेता गोविंद राय मैदान में है। पूर्व व वर्तमान मिलाकर इस बार तीन फारवार्ड ब्लाक के नेताओं के बीच जोरदार टक्कर होने की संभावना है। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार मेखलीगंज से मुख्य लड़ाई तृणमूल व भाजपा के बीच अर्थात परेश चंद्र अधिकारी एवं दधिराम राय के बीच होने जा रही है। वही तीनों ने अपने अपने जीत के दावे किए है। इस बार केंद्र के 2,26,525 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस केंद्र से वाममोर्चा के फारवार्ड ब्लाक प्रत्याशी परेश चंद्र अधिकारी को 68186 वोट, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अ‌र्घ्य राय प्रधान को 78,823 वोट मिले थे। जिसमें तृणमूल प्रत्याशी विजयी हुए थे। भाजपा के दधिराम राय को 23355 वोट मिले थे। बहुजन समाजपार्टी के ज्योतिष राय को 5650 वोट मिले थे।

दधिराम राय एवं परेश चंद्र अधिकारी दोनों ही पिछले चुनाव में हार चुके है। इस बाद उनके लिए जीतने सुनहरा अवसर है। दोनों दल के प्रत्याशी के लिए इच्छुक है। प्रत्याशी के रूप में परेश चंद्र अधिकारी के नाम की घोषणा होने के बाद ही वे चुनाव प्रचार में लग गए। प्रचार के लिए उनका एक ग्रुप सोशल मीडिया के चुनाव प्रचार में लग गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.